Friday, September 5, 2025

तुरंत फायदे के लिए फटी एड़ियों के लिए कारगर घरेलू उपाय ( Fati Ediyo ki Desi Dawa )

By:   Last Updated: in: ,

तुरंत फायदे के लिए फटी एड़ियों के लिए कारगर घरेलू उपाय ( Fati Ediyo ki Desi Dawa )

सर्दी का मौसम शुरू हो चूका है और अब लोगो के एड़िया फटना शुरू हो जाएगी। यह आम समस्या है जो अधिकांश लोगो में देखी जाती है। इस आर्टिकल में फटी एड़ियों ( Fati Adiyo ) के लिए पूरी जानकारी दी जाएगी। एड़ी फटना यानि क्रैक हील्स कोई नयी समस्या नहीं है यह समस्या सदियों पुराणी है ये पहले भी हुआ करती थी और आज भी होती है। वैसे एड़ी फटने की समस्या अधिक उम्र के लोगो में ही अधिक देखने को मिलती है लेकिन वर्तमान में नोजवानो में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। आज इस आर्टिकल में तुरंत फायदे के लिए फटी एड़ियों के लिए कारगर घरेलू उपाय बताये गए है। यदि आप फटी एड़ियों के लिए ये घरेलू कारगर उपचार ( Gharelu Upay)  करेंगे तो फटी एड़ियों के लिए कोई भी क्रीम खरीदने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

एड़िया फटने के कारण , एड़िया क्यों फटती हैं ( Adiya fatne ka Karan)

उपचार से पहले ये जानना जरुरी होता है की कोई बीमारी या समस्या आखिर होती क्यों है।  जिससे सावधानी बरती जा सके।  सर्दियों में एड़िया फटने का मुख्य कारण होता है तापमान का कम होना।  दोस्तों सर्दियों के दिनों आपको पता है तापमान बहुत कम हो जाता है जिससे पैरो की स्किन सूखने लगती है।  जब हमें सर्दी लगती है तो हम पैरो को आग , हीटर , या फिर गर्म कपडे से सर्दी से बचने का प्रयास करते है।  जिससे हमारे पैरो का तापमान बढ़ जाता है।  लेकिन अचानक ही कोई काम पड़ने पर तुरंत ठंडी पर्स पर चलने लगते है।  जिससे एड़ियों या पैरो तक तापमान अचानक से कम हो जाता है।  
फिर जब दुबारा सर्दी लगती है तो आग , हीटर , या फिर रजाई जैसे गर्म जगह पर जाते है तो अचानक ठन्डे पैर गर्म होते है इस प्रकार ये क्रम चलता रहता है।  और यही सर्दियों में पैर , हाथ या एड़िया फटने का मुख्य कारण होता है। आप देख भी सकते है की पुरुषो की अपेक्षा महिलाओ की एड़िया ज्यादा फटती है।  इसका कारण है उनका ठण्ड में काम करना और अचानक पैर हाथो को गर्म करना।  

एड़ियों को फटने से बचाने के लिए ये सावधानी बरते 

ऊपर मैंने आपको एड़ी फटने के कारण बताया है।  यदि आप चाहते है आपकी एड़ी फटे ही नहीं तो ये सावधानी जरूर बरते। 
  1. सर्दी के दिनों में पैरो या हाथो की मिट्टी से बचा के रखे। 
  2. कभी भी अचानक पैर को ठंडा से गर्म और गर्म से ठंडा न करे 
  3. पैरो व् हाथो को हीटर , आग में तापने से बचे।  सर्दी अधिक लगे तो दूर से तापे जिससे अचानक पैर ठंडा न हो पाए।  
  4. घर में ठंडी पर्श पर नंगे पैर न घूमे , हो सके तो घर के अंदर के लिए अलग से चप्पल रखे। 
  5. रोज नहाते वक्त नहाने के साबुन से एड़ी और पैरो को अच्छी तरह धोये , कभी भी कपडे धोने के साबुन व डिटर्जेंट पाउडर से न धोये।  इनके कास्टिक सोडा होता है जिससे चमड़ी फटने लगती है। 
  6. कभी  भी स्नान करते समय खुरदरे पत्थर से एड़ियों को  न रगड़े ये बहुत से लोगो की आदत होती है। इसकी बजाय मुलायम जूने का इस्तेमाल कर सकते है। 

तुरंत फायदे के लिए फटी एड़ियों के लिए कारगर घरेलू उपाय

यदि आपको एड़िया फट चुकी है तो इस इस कारगर उपाय से कुछ ही दिनों में आप अपनी फटी एड़ियों को ठीक कर सकते है।  
सबसे पहले रात को सोने पहले हलके गुनगुने पानी से और सॉफ्ट साबुन जैसे Dove साबुन से एड़ियों को धोना है।  ध्यान रखे 10 से  15 आपको गर्म गुनगुने पानी में भिगोना है। जिससे आपकी स्किन नरम हो जाएगी। इसके बाद आप चाहे तो बाजार से कोई भी एड़ी फटने वाली क्रीम लेकर लगा सकते है।  लेकिन यदि आप घर पर बनाना चाहते है तो नीचे विधि बताई गयी है उसका इस्तेमाल कर सकते है। 

फटी एड़ियों के लिए कारगर घरेलू उपाय ( Fati Adiyo ke liye Gharelu Upay)

सामग्री:
  1. मोमबत्ती
  2. एलोवेरा, ताजा होतो अच्छा है।
  3. सरसों का तेल
  4. नारियल का तेल
  5. थोड़ी सी हल्दी
  6. थोड़ी सी वैसलीन हो तो ( कोई जरुरी नहीं है )

बनाने की पद्धति:

  • सबसे पहले एक मोमबत्ती ले।
  • अगर आपके पास कलरफुल हो तो भी चलेगी वैसे कोशिश कीजिए आप वाइट मोमबत्ती हो। अब इसे पिलर से काट लीजिए।
  • यह कटा हुआ मॉम यानी कि वेक्स एक चम्मच जितना होना चाहिए।
  • अब वन एंड हाफ चम्मच सरसों का तेल कटे हुए वैक्स में डालिए।
  • अब इसमें एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं।
  • और इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • अब सब को अच्छे से मिला दे स्टव पर धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • आप देखेंगे कि अच्छे से मेल्ट हो जाएगा।
  • इस वैसलीन को कम से कम 1 मिनट के लिए ही पकने के लिए छोड़ दें ज्यादा देर तक इसे नहीं पकाना है।
  • ठंडा होने के बाद इसे कंटेनर में भर ले।
अब इसको रोज शाम को ऊपर बताये अनुसार पैर धोकर लगाए। इससे आपको तुरंत फायदा मिल जायेगा। यदि आपका कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताये।

No comments:
Write comment